Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG BIG BREAKING : रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर लिया है। मृतका की पहचान कांस्टेबल रमा के रूप में की गई है, जो वर्तमान में दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रमा मूलतः बिलासपुर की रहने वाली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रमा पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी, और आज शाम अचानक खबर सामने आई कि उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल, आत्महत्या करने के पीछे की क्या वजह है यह अभी स्पस्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कांस्टेबल रमा के शव का कल पंचनामा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Exit mobile version