Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केंद्र का बजट पूरी तरह रोजगारउन्मुखी – मोरजध्वज देवांगन

राजनांदगांव । भाजपा के युवा नेता मोरजध्वज देवांगन ने देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय आम बजट 2024 – 25 को रोजगारउन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में तीसरी बार बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का हालिया बजट समग्र रूप से रोजगार के नए अवसर प्रदान करने वाला तथा विशेष रूप से मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करने वाला है।

श्री देवांगन ने आगे कहा कि मंगलवार को संसद में भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलीयन डालर की ओर ले जाने वाली गरीब किसान मजदूर व युवावओं सहित महिलाओं के उत्थान वाली बजट पेश की है। इस बजट में युवाओं के लिए नौकरी के साथ-साथ रोजगार इन्कम टैक्स में कमी लांग टर्न कैपिटल दर में कमी, टैक्स स्लैब में बदलाव, मुद्रा लोन में 20 लाख रूपए की वृद्धि, सोने-चांदी से लेकर जूते-चप्पल के कपड़े आदि को सस्ता व किसानों के लिए सिंचाई के साधन व कृषि के लिए डेढ़ करोड़ के प्रवधान सहित 5 राज्यों के किसान कार्ड लांच किया जाना प्रमुख है।

इसी तरह महिलाओं के लिए कौशल विकास योजना, युवाओं को इंटर्न शीप योजना से रोजगार के बंपर अवसर मिलने के मार्ग प्रशस्त कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह बजट भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर वाले देश बनाने वाला बजट है जिससे हमारा देश न केवल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में न ई उंचाई को छुएगा, नालंदा, गया जैसे धर्म स्थल क्षेत्र का विस्तार विकास कर विश्व गरु बनने का मार्ग प्रशस्त करने वाला साबित होगा।

Exit mobile version