Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

समाज परिवर्तन की ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह _राजेश खांडेकर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम पटेवा-घुमका में विजयदशमी पर्व एवं पथ संचलन का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक राजेश खांडेकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी, और अब अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ समाज जीवन में “पंच परिवर्तन” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (अर्थात स्वदेशी नागरिक), शिष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता—इन पाँच आधारों पर संघ समाज को संगठित और सशक्त बना रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुंद सिंह राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने वाला है, जिसे गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ग्राम पटेवा के प्रबुद्धजन, स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन निकाला गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया।

Exit mobile version