दुर्ग पाटन : पाटन ब्लॉक के ग्राम अरसनारा में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। पूरे भारत वर्ष में आजादी के इस पर्व को अमृत महोत्सव के रूप में घर घर तिरंगा सम्मान के साथ लगाने अपील किया गया है, उक्त अपील में अरसनारा में भी ग्रामीणों द्वारा तिरंगा घरों में लगाया गया है। आज सुबह से ही बरसते पानी में शाला प्रांगण में डी आर वर्मा एवं डी एस मानकुर प्रधान पाठक , गांधी चौक में सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन लाल बनपेला, मानस मंच भाठापारा में गौतमबुद्ध पेंडरिया सेवानिवृत्त केंद्रीय औघोगिक सुरक्षा बल, धनेश विश्वकर्मा पूर्वसैनिक, गजाधर ठाकुर एवं कर्मा भवन प्रांगण में साहू समाज के अध्यक्ष पुनाराम साहू, बुधुराम साहू समाजसेवी, रामनिवास साहू पूर्वसैनिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ग्राम पंचायत भवन अरसनारा के प्रांगण में सरपंच हरिशंकर साहू एवं उपसरपंच अजिता साहू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने सभी ग्रामवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दिया और कहा कि भारत को आजाद कराने में अनेकों क्रांतिकारियों व देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हैं । आज के दिन हमारी आजादी को अक्षुण बनाये रखने हम सबको संकल्प लेना है।
वतन पर जो फिदा होगा,
अमर वो नौजवां होगा।
रहेगी जब तक दुनिया ये,
अफसाना उसका बयां होगा।
आजादी के इस जश्न को स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने बरसते पानी में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर डेहरलाल साहू, रामकृष्ण निर्मल, कोमल वैष्णव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, शीतल साहू, कमलेश साहू, सचिव अनिता वर्मा, पंचगण किशन साहू, अश्वनी साहू, राजूलाल साहू, विनोद यादव, दुष्यंत वर्मा, संतोषी साहू, उमा वर्मा, मन्नू विश्वकर्मा, नीतू साहू, दुलेश्वरी साहू, इंद्राणी साहू, फुलेश्वरी वर्मा, सावित्री साहू, गीता वर्मा, चूलिका मानिकपुरी, राधिका यादव,हनुमान वैष्णव, गुरुदेव बनपेला, नरेंद्र वर्मा,सनत गजपाल, प्रेमलाल साहू, दीपक साहू, मिलन साहू, कौशल दीपक, मन्थिर साहू, रघुनंदन वर्मा, नरेंद्र कौशिक, शिक्षकगण देवसिंग बंजारे, कमलेश सिंगौर, योगेंद्र साहू, सुश्री मीनू कन्नौजे,अरुण साहू, यशवंत साहू, मिथलेश ठाकुर, राहुल साहू, ललित साहू, भूपेंद्र साहू, लोकेश साहू एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रहा।
