Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई में सीबीआई की छापेमारी

भिलाई : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीआई की टीम ने बीएसपी के पूर्व डिप्टी जीएम एवं एचसीएल के पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा के तालपुरी, सेक्टर-2, मैत्री कुंज सहित पांच स्थानों पर छापा मारा है। सेक्टर-2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों ने अपने वाहन क्रमांक ( CG 04 MG 5280 ) हटवा लिए।

यह जांच 5 अफसरों की टीम कर रही है। गौरतलब हो कि भिलाई में शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई द्वारा भिलाई के सेक्टर-2, तालपुरी, मैत्री कुंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भिलाई-दुर्ग शहर में की गई इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी को गोपनीय रखा गया है। सेक्टर-2 में सडक़ एवेन्यू बी चर्टर नंबर 11डी में संतोष शर्मा के घर पर भी दबिश दी गई है। फिलहाल टीम छापे के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। दोपहर पौने 2 बजे समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की जब्ती की जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version