Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जाति जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय – हिरेन्द्र साहू

गरियाबंद। केंद्रीय कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक में देश के नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जातिगत जनगणना किये जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसका पूरा देश ने समर्थन किया है।

इस मामले को लेकर नगर के युवा भाजपा नेता हिरेन्द्र साहू कहते हैं कि जिस जातिगत जनगणना को कांग्रेस द्वारा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के कारण आजादी के बाद वर्षों तक नहीं कराया गया था, उस जाति जनगणना को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने करने का निर्णय लिया है। जिससे कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के नेताओं को एक बड़ा झटका लगा है।

हिरेन्द्र ने आगे कहा कि सभी ऐसे राजनैतिक दल जिनकी सरकार लंबे समय तक देश – प्रदेश में रही है, वही लोग इसका विरोध करते थे, सन 1951 में पहली बार जातिगत जनगणना करने की शुरुआत की गई थी, किन्तु कांग्रेस को इससे नुकसान होने के डर के कारण, ठंडा बस्ते में डाल दिया था।

70 वर्षों तक जाति जनगणना नहीं कराई गई, आज देश के प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है कांग्रेस के नेता।श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
जातिगत जनगणना लोगों को बहुमत के आधार पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करेगा और मोदी जी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास, इस मूल मंत्र के साथ देश को एक मुख्य धारा में सभी को जोड़ने का प्रयास हो रहा हैं इसलिये विपक्ष परेशान है।

Exit mobile version