Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

37 लाख रुपय का गांजा समेत 4 लाख का कार जब्त, जानिए पुलिस को कैसे मिली सफलता

रायपुर : पुलिस ने जब्त किया 25 लाख का गांजा। ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहॉं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है।



पुलिस अधीक्षक द्वारा महासमुन्द जिला के सभीं थाना/चौकीयों एवं सायबर सेल को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें जिसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेहटीखोल सिंघोडा बॉडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी। वहीं चेकिंग दौरान बरगड ओडिशा़ की तरफ से सफेद रंग कि बिना नम्बर जायलो कार महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 2 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (1) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (2) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार का होना बताये।



ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। बिना नम्बर जायलो कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी तौल करने पर कुल 6 प्लास्टिक बोरी में 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।



वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 किलो ग्राम कीमती 37,50,000 रूपये गांजा एवं बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये कुल जुमला कीमती 41,52,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश, बिहार ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार आरोपी : (1) रमन कुमार यादव (24 वर्ष) पिता उमेश यादव सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार। (2) बरजेश यादव (22 वर्ष) पिता शिवकुमार यादव सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार। जब्त सामग्री 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार रूपये। 2. बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4 लाख रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।

Exit mobile version