Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कार ने मारी टक्कर, बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल

रायपुर : राजधानी में 24 घंटे में दूसरा सड़क हादसा हुआ है। जहाँ आनंद नगर चौक पर देर रात एक और दुर्घटना हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार ने सिग्नल पर सामान बेच रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक महिला को कार में लेकर मेकाहारा में पहुंचा। बुजुर्ग महिला की सीताबाई 60 वर्षीय निवासी राजस्थान के रूप में पहचान की गयी है। अब वह खतरे से बाहर है। तेलीबांधा पुलिस पड़ताल कर रही है। कल ही तड़के एक्स्प्रेस वे के नीचे कार सवार 3 लोगों ने चार युवतियों को ठोकर मारा था। जिससे एक की मृत्यु और दो घायल हुई है।

Exit mobile version