Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वार्ड 19 पदुम नगर में कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार जी का आगमन हुआ

लंबे समय से बंगाली समाज की मंदिर के प्रति कुछ मांग रही है लेकिन इस 30 वर्षों में कई पार्षद आए और गए लेकिन इस बार युवा पार्षद मनीष वर्मा ने कैबिनेट मंत्री जी से ससम्मन निवेदन कर मंदिर के प्रति 5 लाख की राशि स्वीकृत कराया ताकि मंदिर पर आवश्यक निर्माण की जा सके।

मंत्री जी के 5 लाख की घोषणा पर पूरे बंगाली समाज में हर्ष का माहौल है उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार जी एवं पार्षद मनीष वर्मा को आभार व्यक्त किया।

वार्ड में किए गए वादे को निभाते हुए पार्षद मनीष वर्मा जी का यह एक और बड़ा सराहनीय कार्य है। हाल ही में पार्षद के विशेष सहयोग से मंदिर प्रांगण में 30 साल पुराने बोर पर मोटर पंप लगाया गया, जिससे मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए पानी के लिए भटकना न पड़े, जिसके लिए संतोषी मंदिर एवं साईं मंदिर ने पार्षद को धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री ने साथ ही संतोषी मंदिर में पूजा अर्चना भी किया।

मंच का संचालन अमित मिश्रा जी द्वारा किया गया एवं उन्होंने वार्ड की समस्याओं से भी मंत्री जी को अवगत कराया, कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित सभापति कृष्णा चंद्राकर जी नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा एवं पूर्व सभापति विजय जैन जी, सुजीत बघेल जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं महामंत्री दुर्ग जिला ग्रामीण, मिलिंद दानी जी, शिखा चौधरी जी, राधारमण पांडे जी एके आजाद जी संजय शर्मा जी अमर यन्नावर जी, तापस सन्यास जी, शिवदयाल वर्मा जी अश्विनी जोशी जी एस डी बघेल जी, उत्तम कुमार साहू जी महतो जी, मुक्ति मुखर्जी, मोनू साहू जी, रविंद्र कुमार बोस, बंगाली समाज के एवं पदुम नगर वार्ड के काफी सारे लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version