Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

व्यवसायी ने रखा चोर पर इनाम, चोर पकड़ने वाले को देगा 21 हज़ार रुपये

रायगढ़ : जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जहा संजय काम्प्लेक्स से भरत कछवाहा की दुकान में लगे CCTV कैमरे कि फुटेज में एक्टिवा चुराते चोर नजर आया है। जिसके बाद भरत ने अपनी एक्टिवा की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर चोर का फोटो FACEBOOK पर पोस्ट करते हुए यह लिखा है कि जो भी इसको पकड़कर लाएगा उसे 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

 

सब्जी मार्केट समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से चोर मौका पाकर बाइक पार कर रहे हैं। मार्च माह में संजय कॉम्पलेक्स में 3 बाइक चोरी हुई थी। जिसमे एक बाइक टमाटर बेचने वाले का, एक कुली और एक एक्टिवा वाहन जनरल स्टोर के  व्यवसायी का था। कोतवाली पुलिस थाने में यह मामला दर्ज है। यह बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद CCTV कैमरे कि फुटेज चेक किया गया, तब पता चला कि चोर मोबाइल पर इधर-उधर घूमते हुए एक्टिवा के पास पहुंचा। चोट ने काले रंग का कपड़ा पहना हुआ था।

 

एक्टिवा वाहन के ऊपर बैठा और बड़ी ही आसानी से एक्टिवा का ताला खोलकर उसे चलाते हुए चोरी करके ले गया। व्यवसायी भरत कछवाहा ने यह बताया कि एक्टिवा को उसने दुकान के बगल में पार्क किया था। उस दौरान एक्टिवा में ज्यादा पेट्रोल भी नहीं था, लेकिन उसके बाद भी वह चोर आसानी से वाहन को चोरी कर फरार हो गया। भरत ने यह बताया कि चोर को पकड़कर लाने वाले को 21 हजार रुपयों का इनाम दिया जाएगा।

Exit mobile version