Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार बस ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, बस चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर में सोमवार के दिन सुबह सड़क पर पैदल चल रही महिला को बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा तखतपुर के काठाकोनी पुल के पास हुआ है। महिला मजदूरी के लिए घर से निकली थी और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना के बाद बस चालक शीघ्र मौके से वहां से भाग गया। यह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर विवेचना शुरू की। बस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम विंध्यासर निवासी लक्ष्मीनबाई वस्त्रकार (50 वर्ष) अपने पति शिवकुमार के साथ काठकोनी मजदूरी के लिए पैदल जा रही थीं। वस्त्रकार दंपती काठाकोनी पुल के पास पहुंचे ही थे की पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही दीप ट्रैवल्स की बस क्रमांक CG 10 G 0323 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीन बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद बस चालक मौके से वहां से भाग गया। यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की।

Exit mobile version