Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

टाइम मैनेज के चक्कर में यात्रियों की जान दांव में, बस पलटी 45 यात्री थे सवार

महासमुंद : सुबह भुवनेश्वर ओडिशा से रायपुर जा रही तेज रफतार डाल्फिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस भुनेेश्वर से 45 यात्री लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई। सुबह छह बजे बसना थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बोहारपार के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बसना पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल दो यात्री को यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद भेज दिया गया है। बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस कुछ लेट हो गई थी, टाइम मैनेज के चक्कर में चालक बस को अत्यधिक रफतार से चला रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। यात्रियों को निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया। आरोपित वाहन चालक वे विरुद्ध बसना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।

Exit mobile version