Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बैंककर्मी युवती की जंगल में मिला जला हुआ लाश, प्रेमी फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत युवती की ओड़िशा में हत्या कर दी गई है। पहचान छिपाने लाश को जंगल में जला दिया गया है। युवती का दोस्त सचिन अग्रवाल परिजनों को गुमराह करता रहा, कहा था की – शादी कर जल्द लौटेंगे।

कोरबा के निवासी मृतका का उड़ीसा के बलांगीर जिले के तुरईकेला के जंगलों में शव अधजला मिला है। बताया जा रहा है की सचिन अग्रवाल फरार है। राजधानी रायपुर पुलिस की टीम उड़ीसा रवाना हो गई है। मोवा थाने में गुमशुदगी युवती की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई थी। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की पुलिस बलांगीर निवासी सचिन अग्रवाल की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version