Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सीआरपीएफ (CRPF) में 400 पदों पर भर्ती

जगदलपुर : बस्तर में सीआरपीएफ (CRPF) अपनी बटालियन तैयार कर रही है। जिसके लिए 400 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार को अनिवार्य योग्यता के रूप में बस्तर के चिन्हित जिलों का मूल निवासी होने के साथ ही साथ गोंडी व हल्बी बोली का ज्ञान अनिवार्य रूप से आवश्यक है।

बस्तर के नक्सलाईट जगहों के लिए विशेष भर्ती रैली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आयोजित की गई है। इस भर्ती के तहत बस्तर के तीन जिलों बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी युवाओं के लिए ही भर्ती रैली निकाली गई है। इन्ही तीन जिलों के अनुसूचित जनजाति अर्थात एसटी वर्ग के युवा ही इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। तीनों जिलों में दंतेवाड़ा के लिए 144 पद, व सुकमा के लिए 128 तथा बीजापुर के लिए भी 128 पदों पर भर्ती होनी है।

भर्ती रैली इन्ही जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इक्ष्छुक अभ्यर्थियों को अलग से कोई फार्म नही भरना है बल्कि अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र व दस्तावेजों के साथ सीधे सीधे भर्ती स्थल में ही रिपोर्ट करना होगा। जहां दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत शारीरिक नापजोख व अन्य फिजिकल गतिविधियों के बाद उन्हें लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। तीनों जिलों में यह विशेष अभियान 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

Exit mobile version