Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर एक्शन हुआ जारी, हटाए 500 से अधिक ठेले व 30 दुकानों के शेड

कुरुद : कुरुद में लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पंचायत की कार्रवाई एक हफ्ते से जारी है। नगर पंचायत की टीम ने लगातार अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए ठेले, होर्डिंग्स, फ्लेक्स, शेड और नेम प्लेट हटाने की कार्यवाही कर रही है। इस कार्रवाई के दरमियान बुलडोजर चलाकर लगभग 500 से अधिक अवैध ठेले, 300 फ्लेक्स, 30 शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। दअरसल, कई दुकानदारों को पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद वे सड़क पर दुकान लगाकर व्यापार कर रहे थे।

जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।  नगर पंचायत के CMO महेंद्र राज गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई आगामी 12 जून तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आगे भी कोई दुकानदार सड़क पर अवैध रूप से दुकान सजाकर यातायात में बाधा डालता है, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगा। साथ ही जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं, उन्हें वैकल्पिक और व्यवस्थित स्थान भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के चलते पूरे कुरूद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, लेकिन आम नागरिकों ने इसे नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक जरूरी कदम बताया है।

 

 

Exit mobile version