Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सोने में सुगंध करने वाला बजट – मो. इरफान शेख

राजनांदगांव : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने छत्तीसगढ़ 2024 – 25 के वार्षिक बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया साय सरकार का बजट सोने में सुगंध पैदा करने वाला है। इस बजट को पेश करने से पहले की केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की विकसित भारत का संकल्प ध्यान में रखकर सबके हित को शामिल करते हुए बनाया गया है।

मो. इरफान शेख ने आगे कहा कि, 14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना, सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान, केलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान, सिंचाई बांधों के लिए 72 करोड रुपए का प्रावधान, सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान,

10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान,  केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा। राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान, सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान,

स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 70 हजार 539 करोड़ का प्रावधान, 70 प्रतिशत वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु 2887 करोड़ का प्रावधान, सड़कों के लिए 841 करोड़ का प्रावधान, कचरा प्रबंधन की योजनाओं के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Exit mobile version