दुर्ग-भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) प्रबंधन की बेज कब्जा को लेकर कार्रवाई की जा रही। कल भी बीएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 11.8 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया था। इस जमीन पर कब्जा करके कई लोगों ने फार्म हाउस तो कुछ ने आश्रम तक बना लिया था। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने पूरी जगह पर बुलडोजर चलवाने के बाद उस जगह को सील किया।
आपको बता दे की इस कार्रवाई में 100 से अधिक बीएसपी और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और सिपाही भी शामिल थे। सबसे पहले टीम नंदिनी हवाई अड्डा के सामने अहेरी और बिरेभाट स्थित जगह पर पहुंची। यहां बीएसपी की 7 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त किया गया। और साथ ही खाली पड़ी 4.8 एकड़ खुली जमीन को अपने कब्जा में ले लिया गया। इस जमीन पर लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। कब्जामुक्त कराई गई जमीन के बाजार मूल्य 60 करोड़ रुपए से अधिक है।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के अधिकारी जब अपनी जमीन को खोजते मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां लोग कब्जा करके बैठे हैं। कुछ लोगो ने वहां आलीशान फार्म हॉउस बनाकर वहां केला, पपीता और अन्य फसलों को ले रहा है। कोई जमीन को घेर कर वहां बड़ी संख्या में मवेशी पालकर डेरी फार्म चला रहा है। एक बड़े हिस्से में तो बकायदा आश्रम खोल दिया गया था। बीएसपी के अधिकारियों ने पूरी जमीन को सील कर वहां नोटिस चस्पा कर दिया है।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के अधिकारी ने कब्जाधारी मोहम्मद मुस्तफा से 2.83 एकड़ और 0.22 एकड़ जमीन, एकरामूल अंसारी से 0.42 एकड़ जमीन, जितेंद्र यादव से 2.86 और 0.67 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। ये लोग यहां कई सालों से केला, धान की फ़सल लेने के साथ ही डेयरी संचालन कर रहे थे। ये पूरी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया और उसे सील कर दिया गया ।
