Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

BSF जवान ने शादी का वादा करके युवती के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जाँच

दुर्ग : मानपुर से दुर्ग आकर CGPSC की कोचिंग कर रही युवती के साथ BSF के जवान ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर अजाक पुलिस आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने यह बताया कि मानपुर की रहने वाली युवती CGPSC की कोचिंग कर रही थी। उसी के साथ CGPSC की कोचिंग जिला बालोद ग्राम सुरेगांव निवासी आरोपी भी कर रहा था।

 

 

कोचिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब पीडि़ता ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने यह बताया कि आरोपी BSF का जवान है और वर्तमान में वह मेघालय में पदस्थ है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version