Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाईयों ने किया प्रेमी पर हमला, जुर्म दर्ज

सांकेतिक चित्र

बिलासपुर :  अपनी ही बहन के प्रेमी पर युवको ने किया जानलेवा हमला । हमले में घायल युवक को छोड़कर वे भाग गए । घायल ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, लिंगियाडीह ठाकुर देव मंदिर के पास रहने वाले रामविलास साहू पेशे से एक ड्राइवर हैं। पीड़ित शिकायत में बताया कि मोहल्ले की युवती से उनका प्रेम संबंध है। इसके कारण युवती के भाई उसे अपनी बहन से बातचीत करने से मना करते हैं।

सोमवार की शाम युवती के भाईयों ने रामविलास से विवाद किया। और इसका विरोध करने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर के चेहरे और हाथ में चोटे आई है। हमले के बाद युवक वहां से भाग निकले। घायल ड्राइवर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version