Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाई ने 2 साल तक किया सगी बहन के साथ दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर किया अबॉर्शन, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक भाई ने भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। सगे भाई ने अपनी ही एक 19 साल की सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। यह  मामला सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि पिछले दो वर्षो से उसका भाई उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दरमियान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरदस्ती अबॉर्शन भी करवाया। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई।

यह भी पढ़े :- शराबी पिता ने किया टंगिया से वॉर, 3 वर्षीय बेटे की मौत, आरोपी गिरफ़्तार

वह 5 दिन तक लापता थी फिर जाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के गन्दी हरकत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश आ गया, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े :-  पत्थर से वार करने पर गई भिखारी की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :- DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, 2 जवान झुलसे, 1 की हालत गंभीर

यह भी पढ़े :- बड़ी खबर : बांग्लादेशी और घुसपैठियों की तलाशी के लिए राज्य के सभी 33 जिले में STF का हुआ गठन

यह भी पढ़े :- 36 लाख के 2 नाबालिग समेत 5 इनामी नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार जब्त

 

 

Exit mobile version