Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बच्चे के सामने साला ने किया जीजा का मर्डर, इलाके फैला सनसनी

मैनपुर : गरियाबंद के पथर्री से बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। साला और जीजा दोनों ने पहले शराब पीया और शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होने लगा विवाद झगड़ा में बदल गया और देखते ही देखते बच्चे के सामने ही साला ने अपने जीजा पर डंडे से ताबड़तोड हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही जीजा की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।

मैनपुर पुलिस आज रविवार को मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव का पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनो को सौप दिया और मामले में कार्यवाही किया जा रहा है। मैनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से 11 किमी दूर ग्राम पथर्री निवासी तिहारूराम सोरी पिता मंगलुराम सोरी उम्र 28 वर्ष अपने साला पंचूराम के साथ 31 दिसम्बर की रात को

शराब पीकर आपस में झगड़ने लगे और गुस्से में आरोपी पंचूराम ने अपने जीजा तिहारूराम सोरी के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे तिहारूराम के गले के नीचे डंडे का जबरदस्त वार लगने से मौके पर ही मौत हो गई इस दौरान तिहारूराम के नाबालिक पुत्र भी मौके पर उपस्थित था। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी सचिन गुमास्ता ने किया है।

Exit mobile version