Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवर ने भाभी को पीटा, सिर, पैर और गर्दन में आई चोट, देवर के खिलाफ केस दर्ज

सांकेतिक चित्र

बालोद : जिले के गुदुम गांव में आने-जाने से मना करने पर देवर ने अपनी भाभी की पिटाई कर दी है। बिन्दी बाई अमरिया ने बताया कि बेटा कृष्ण कुमार, सास मंगनी बाई, पड़ोसी कौशिल्या बाई के साथ घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। की चाचा ससुर का बेटा भूपेन्द्र अमरिया आया और आने-जाने से मना करते हो कहकर गाली गलौज शुरु कर दी।

जिसके बाद आरोपी ने सिर के बाल पकड़कर हाथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। जिससे सिर, पैर और गर्दन में चोट आई है। कौशिल्या बाई एवं तिलेश्वर ने बीच बचाव किया। इस मामले में डौंडी थाने में भूपेंद्र अमरिया के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Exit mobile version