Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेग्नेंट बहू का मर्डर करने वाला जेठ गिरफ्तार, नहीं कर पाया तो कर दिया मर्डर..

प्रेग्नेंट बहू का मर्डर करने वाला जेठ गिरफ्तार, नहीं कर पाया रेप तो कर दिया मर्डर

बिलासपुर : रेप करने का प्रयास में सफल नहीं होने पर कुकर्मी जेठ ने अपनी प्रेग्नेंट बहू की हत्या कर दी हो।  आरोपी नशे में था और मना करने पर लात घूंसों से नाक मुंह को मारता गया, जिससे पीड़ित प्रेग्नेंट बहु की मौत हो गई। मर्डर करने के बाद आराम से घर में आकर सो गया। नव विवाहिता का दिव्यांग पति वारदात के ठीक पहले नागपुर जाने के लिए निकला हुआ था।

घर में अकेली थी बहु, फायदा उठाने की कोशिश

पुलिस ने अब आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। इंदु चौक निवासी सत्या सिंह पति पीटर सिंह (20वर्ष) अपने पति के साथ घर के बाहर ही ठेले में दाबेली बेचती थी। पति पत्नी एक कमरे में जबकि परिवार के बाकी मेम्बर बाजू कमरे में रहते थे। सत्या के पति आपस में चार भाई होते हैं पर दो यहां रहते थे। इनमें से एक पीटर था। दूसरा आरोपी प्रकाश सिंह और तीसरा का नाम आकाश सिंह है।

आकाश दो दिन पहले तखतपुर चला गया था। लूईस बड़ा भाई है जो कोरिया जिले में रहता है। बाजू के कमरे में सत्या का जेठ प्रकाश सिंह तथा मामा का बेटा बंटी व चाचा रहते थे। सत्या सिंह प्रेग्नेंट थी। और उसके पेट पर 7 महिना का बच्चा था। कल सुबह बिस्तर पर उसकी रक्तरंजित लाश मिली। पुलिस ने सत्या के जेठ प्रकाश से पूछताछ की तो पहले तो वह किसी तरह की वारदात में शामिल होने से इनकार करता रहा। कड़ाई बरतने पर वह टूट गया। बताया रात को वह अधिक शराब पीकर आया था। और वह नशे में था।

9 महीने पहले उसकी पत्नी छोड़कर चले जाने के बाद आरोपी जेठ को सत्या पर बुरी नजर थी। दिव्यांग भाई के जैसे ही नागपुर जाने घर से निकला तो उसे मौका मिला और चुपचाप सत्या के कमरे में घुस गया और अंदर से सिटखनी लगा दी, और सत्या जाग रही थी। उसने इरादा भांप लिया। शोर मचाया तो प्रकाश ने उसका मुंह दबा दिया। उसे डर सताने लगा कि वह बाहर निकलकर सभी को उसके बारे में बताएगी। आरोपी नशे में था और बहु के मना करने पर लात घूंसों से नाक मुंह को इतना मारा की प्रेग्नेंट बहु की मौत हो गई। मर्डर करने के बाद आरोपी आराम से घर में सो गया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version