Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन, दोनो की दर्दनाक मौत, लोगो ने किया रोड जाम 

पाटन में सड़क हादसा, कार ने मारी बाइक को ठोकर, किसान की मौत

भिलाई : ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भिलाई 3 थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग पार्क के पास हुई है। अकलोरडीह निवासी भाई बहन तारिणी और हरीश पावर हाउस से अपने गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान इंजीनियर पार्क के पास सड़क पर फैली रेत से उनकी गाड़ी स्लिप हो गई और दोनों पीछे आ रहे ट्रक की जद में आ गये ।

ट्रक की पिछले पहिये में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। जब उन्हें सुपेला अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल में उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर दोनों की मौत के बाद लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस की दखल से जाम को क्लियर कराया गया।आपको बता दें कि इस पूरे मामले में भिलाई 3 पुलिस ने ट्रक डाइवर सहित उस मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है जिसने निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाई थी।

Exit mobile version