Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पटना और गया में ब्रह्माकुमारीज का अलौकिक रक्षाबंधन समारोह

रिपोर्ट: अनमोल कुमार पटना

पटना/गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंचवटी कॉलोनी बड़ी पटन देवी पटना सिटी और एपी कॉलोनी गया की ओर से अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। पटना सिटी में ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख बी.के. रानी दीदी और गया में राजयोगिनी बहन सुनीता ने पत्रकारों व श्रद्धालुओं को ईश्वरीय राखी बांधी और वस्त्र, भोग व सौगात प्रदान की।

इस अवसर पर रानी दीदी और सुनीता दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के अटूट संबंध की याद दिलाने वाला पर्व है। यह पवित्र सुरक्षा और सच्चे संकल्पों का प्रतीक है। राखी की तीन गांठें इस बात का संदेश देती हैं कि भाई दृष्टि, वृत्ति और कृति से पवित्र रहने का संकल्प ले।

बी.के. चंचल भाई ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार का जीवन निस्वार्थ सेवा का उदाहरण है। पटना में वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. श्याम और गया में पत्रकार अनमोल कुमार ने कहा कि जीवन में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति के लिए ओम शांति सेंटर से जुड़ना लाभकारी है।

कार्यक्रम में बबीता बहन, निर्मला बहन, रिचा बहन, ज्योति बहन, सुमित भाई और राकेश भाई उपस्थित रहे।

Exit mobile version