Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक और छात्र दोनों पर रेप का आरोप, दोनों हुए फरार, जानिए पूरा मामला !

पेंड्रा : पेंड्रा में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें एक स्कूल शिक्षक के साथ दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोषी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज किया है। इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी छात्रा ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले का तब उजागर हुआ जब छात्रा गर्भवती हुई। पीड़िता द्वारा यह मामला अपने परिवार को बताने पर यह मामला पुलिस के पास पहुँचा।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मरवाही और पेंड्रा पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल में जुट गयी है। पीड़िता ने दोनों दोषियों पर विश्वास में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच की प्रक्रिया कि शुरूआत कर दी है। दोनों पुलिस थानों की संयुक्त टीम इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। मेडिकल परीक्षण समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। फिलहाल दोनों दोषी फरार बताए जा रहे हैं जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का यह कहना है कि तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Exit mobile version