Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बोलेरो चोर को पुलिस ने धरदबोचा.. पुलिस का सख्त एक्शन.. 6 दिन के अंदर बोलेरो चोर गिरफ्तार..

रायपुर : बोलेरो चोरी करने वाले आरोपी राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी दरस निर्मलकर ने थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराया कि वह पहाडी चौक गुढियारी में रहता है। एवं स्वयं की बोलेरो वाहन को चलाने का कार्य करता है। प्रार्थी 7 मई 2023 को दोपहर 3 बजे खोड़ियार होटल के आगे भनपुरी मे अपनी बोलरो वाहन क्रं (CG04-MS-1788) को खड़ी करके पास ही नाश्ता करने गया था, वापिस 4 बजे आकर देखा तो खड़े किये हुए स्थान पर पीड़ित का बोलेरो वाहन नही था।

प्रार्थी द्वारा आस-पास पतातलाश किया गया किन्तु वाहन नही मिला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की बोलेरो वाहन सी जी 04 एम एस 1788 को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 423/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास लगे CCTV कैमरो के फुटेजो को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा बेमेतरा खमरिया निवासी राहुल यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त बोलेरो वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेरो वाहन क्र. (CG04-MS-1788) जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – राहुल यादव (25वर्ष) पिता कन्हैया यादव निवासी नवांगांव कला थाना खमरिया जिला बेमेतरा रायपुर।

Exit mobile version