Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तंत्र-मंत्र के लिए युवती के शव का निकाला अंग, पुलिस ने 3 ग्रामीणों को लिया हिरासत में

फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पसौद ग्राम में तंत्र-मंत्र काले जादू के लिए कब्र से शव का अंग निकालने का मामला सामने आ रहा है। कब्र खुला तो छुपे राज सामने आये। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, 2 महीने पहले गांव की रोशनी साहू (25 वर्षीय) की एक गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिए थे। दो महीने बाद परिजनों को पता लगा कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र काला जादू के लिए कुछ ही दिन पहले शव से कुछ अंग निकाल लिए हैं। गांव के लोग कुछ संदेही से पूछताछ की तो बताया कि शव से अंग निकालकर लड़की के घर से लगे बाड़ी में दफना दिए हैं। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा।

वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम संदेहियों को लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद बाड़ी में घंटो तक खुदाई की। इस दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ। इस घटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 महीने पहले दफन किए गए मुख्य शव निकालकर जांच करने की मांग की। फिर जब पुलिस अंतिम संस्कार किए हुए कब्र खोदकर जांच की तो शव के दो हाथ और सर के हड्डी गायब मिले। वहीं इस मामले में गांव के 3 संदेही लाला साहू, कंगलु ध्रुव, गैंदलाल कमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version