Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिजली खंभा लगाने के विवाद को लेकर हुआ दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार

कोटा : बिजली के खंभा लगाने के विवाद को लेकर ग्राम बरद्वार में देर रात गाली-गलौज ,मारपीट के साथ साथ  जेसीबी, मोटरसाइकिल, एवं मोबाइल तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना सूचना पर मौके से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बतादे की,कोटा थाना के ग्राम पंचायत बरद्वार निवासी प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ने कोटा थाना आकर शिकायत दर्ज कराया कि 6 जून को ग्राम पंचायत बरद्वार की तरफ से श्मशान घाट जाने का रास्ता एवं तालाब के रास्ते में मुरूम डलवाने का काम करवा रहा था। काम कराने के दौरान बिजली का तार लूज हो जाने से बांस का खंबा उखड़ गया।

उसमें दूसरा ख‌भा लगवाया गया इसी बात को लेकर आरोपी अजय दास मानिकपुरी और जीवन दास मानिकपुरी नाराज होकर 10 बजे प्रार्थी से बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। जिसके बाद प्रार्थी ने किसी तरह अपनी जान छुड़ाकर अपने रिश्तेदार के घर पर छूप गया।

वही देर रात करीब 1 बजे अजय दास मानिकपुरी और जीवन दास मानिकपुरी दोनों गाली गलौज करते हुए पंचायत के काम में लगे जेसीबी, मोटरसाइकिल,लेबर के मोबाइल को डंडा से पीटकर-पीटकर तोड़फोड़ किया ,जिसमें करीबन 15000 का नुकसान हो गया है। मारपीट से प्रार्थी के हाथ, कोहनी में चोटे आई है। पुलिस द्वार रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान आरोपी अजय दास मानिकपुरी और जीवन दास मानिकपुरी निवासी बरद्वार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version