Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खून से लिखे पत्र_ एनएचएम कर्मचारियों का दर्द

शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़ 

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी पिछले 15 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने के लिए उन्होंने अब एक बेहद अनोखा और भावनात्मक कदम उठाया है।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपने खून से 100 पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को भेजे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम मजबूरी में उठाया है, ताकि सरकार उनकी पीड़ा को समझे और उनकी मांगों पर ध्यान दे।

एनएचएम कर्मियों का आरोप है कि वे पिछले कई वर्षों से 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इन मांगों में सबसे अहम है नियमितीकरण, जो सरकार के घोषणा पत्र में शामिल होने के बावजूद आज तक लागू नहीं हो पाया।

कर्मचारियों का कहना है कि स्थायी नियुक्ति न होने से उनका भविष्य असुरक्षित है। अस्थायी नौकरी और कम वेतन के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट में जीने को मजबूर हैं।

एनएचएम कर्मचारियों का यह विरोध अब पूरी तरह भावनात्मक रूप ले चुका है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Exit mobile version