Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गायत्री परिवार के द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन 17 दिसंबर को दुर्ग में

गायत्री शक्तिपीठ, स्टेशन रोड दुर्ग में 17 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है

दुर्ग: गायत्री परिवार दुर्ग जिला में शांन्तिकुंञ्ज के मार्गदर्शन व निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय विराट कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन 17 दिसंबर को स्टेशन रोड गायत्री शक्तिपीठ दुर्ग में रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। जिसमें जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, ब्लॉक समन्वय समिति के सभी प्रमुख एवम् सदस्यगण, प्रकोष्ठ के संयोजक गण, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, सभी शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ ,चरणपीठ,महिला- मंडल ,प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल संस्कृति मंडल,दिया समूह के प्रमुख एवम् सदस्यगण , दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी ब्लॉक के सभी इकाई एवं ब्लॉक समन्वयक ,सह समन्वयक, समस्त इकाई के सभी सदस्यगण, पूज्यवर से दीक्षित आत्मीय परिजन,सभी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

 

Exit mobile version