Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नाबालिग लड़का ने 3 लड़कियों को कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने इंस्टाग्राम से नाबालिग को कैसे ढूंढ निकाला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सोशल मीडिया पर युवतियों और लड़कियों से दोस्ती की फिर उनकी प्रोफाइल फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले पर नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बिहार, पटना से धर दबोचा।

गौरेला और पेंड्रा थाने में दिसंबर महीने में अलग-अलग 3 लड़कियों ने खुद के साथ हो रही ब्लैकमेलिंग के मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई और साइबर सेल की मदद से जांच में जुट गई। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि पहले तो नाबालिग लड़का उनसे सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर इंस्टाग्राम से उनकी प्रोफाइल और अन्य फोटो निकालकर उसे एडिट करके अश्लील फोटो बना दिया। जिसके बाद उन्हें न्यूड होकर वीडियो बनाने के लिए वो मजबूर करता था और ब्लैकमेल करके पैसे की डिमांड करता था।

पीड़ित युवतियों ने पुलिस को ब्लैकमेलिंग वाले सभी मैसेज दिखाए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में सभी जानकारी निकलवाई। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाई, तो आरोपी का कनेक्शन बिहार से निकला। आरोपी के मोबाइल लोकेशन पर जिले की साइबर और क्राइम ब्रांच पुलिस ने बिहार के पटना जाकर दबिश दी। तो आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही लेकर आ गई है।

Exit mobile version