Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजयुमो ने सरकंडा में चल रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्यवाही करने की माँग

भाजयुमो ने सरकंडा में चल रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्यवाही करने की माँग

गरियाबंद : गरियाबंद ज़िले के छुरा विकासखंड के ग्राम सरकंडा में पैरी नदी पर रेत का अवैध उत्खनन बीते दो महीनो से बड़ी मात्रा में किया जा रहा है.ज्ञात हो कि ग्राम सरकड़ा में पैरी नदी पर दो खदान स्वीकृत है पर माफियाओं द्वारा स्वीकृत एरिया से बाहर की खुदाई की जा रही है। तथा बिना पिटपास,बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से गाड़ियों को ओवरलोड करके भेजा जा रहा है जिससे शासन को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है और ओवरलोड लोडिंग से दुर्घटना होने की आशंका है।

पैरी नदी हमारे जिले की जीवन दायनी नदी है जिसका अस्तित्व खतरे में है नदी तट पर ही एक वृहद् रूप में फैली नर्सरी भी जहाँ पर अवैध उत्खनन जोरो से जारी है बरसात के मौसम जड़ का कटाव होने से नर्सरी का स्वरूप भी नष्ट होने के कगार पर है जिससे आने वाले समय में पर्यावरण को बहुत नुकसान होने की संभावना है।

भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ne बताया की माननीय सर्वोच्च न्यायालय, एन.जी.टी. छत्तीसगढ़ गौण- खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) अधिनियम, 2019 और राज्यशासन के नियमानुसार रेत का उत्खनन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही करना है, बिना रॉयल्टी किसी भी गाड़ी को लोड नहीं करना है। परंतु ग्राम सरकड़ा में रातों- रात बिना रॉयल्टी के 3 चैन माउंटेन मशीन से चिन्हांकित एरिया से बाहर अवैध रूप से उत्खनन कर बिना रॉयल्टी पर्ची के गाड़ियों को लोड करके भेजा जा रहा है।

रेत माफियाओं द्वारा चिन्हांकित एरिया में लगे खंभे को निकाल दिया गया है ताकि अवैध जगह उत्खनन किया जा सके।
बीते कुछ महीनों से सरकड़ा रेत खदान में रात के अंधेरे में पूरी रात पैरी नदी का सीना छलनी कर रातों रात रेत निकाल रहे है जो दिन में तो मजदूरों से दिखावे के लिए हाइवा गाड़ी में रेत लोड करवाते है फिर रात होते ही सैकड़ो ट्रीप रेत राजधानी तक पहुँचा देते है।

इस विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं ग्रामवासियों में कलेक्टर महोदय जी से जन चौपाल में ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की एवं अवैध उत्खनन बंद करने की मांग की है साथ ही छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) अधिनियम, 2019 के तहत तीनो चैन माउंटेन मशीन शील कर अवैध रूप से चिन्हांकित एरिया से बाहर किये गए।

उत्खनन का राजस्व विभाग के पटवारी से नाप करा करके प्रति घनमीटर के दर से जुर्माना लगाते हुए कड़ी से कड़ी उचित कार्यवाही कर दोनों खदानों के एरिया को चिन्हांकित कराकर खंभा लगाए ताकि आने वाले समय मे स्वीकृत एरिया में ही उत्खनन हो और खदान का संचालन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक स्थानीय मजदूरों द्वारा कराया जाना चाहिए और प्रत्येक गाड़ियों का रॉयल्टी पर्ची काटा जाना चाहिए।

ये सभी मांग की है और साथ ही साथ ग्राम सरकड़ा में अवैध उत्खनन बंद नहीं कि गयी और उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है। ज्ञापन देने वाले में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप, भाजयुमो जिला स्थायी आमंत्रित सदस्य वीरेन्द्र कुमार साहू,भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष तोरण सागर,ज़िला मंत्री प्रतीक तिवारी,मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर,महामंत्री राज डे,संजू साहू सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहें।

Exit mobile version