* राहुल टिकरिया के प्रवास व बजट संगोष्ठी पर भाजयुमो भिलाई में मंथन…
* युवा मोर्चा भिलाई ने कसी कमर, 8-9 फरवरी के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज…
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 फरवरी को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के भिलाई प्रवास तथा 9 फरवरी को केंद्रीय बजट पर आयोजित होने वाली युवा संगोष्ठी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महामंत्री मनीष अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आकाश ठाकुर, प्रदेश सह प्रमुख शासकीय योजना कुशल साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।