कोंडगांव : 25 जून आपातकाल काला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने कोंडागांव में जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये। इस दौरान भाजपा पूर्व विधायिका सुश्री लता उसेंडी ने बताया कि 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई।
आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ।
प्रेस वार्ता के दौरान आगे लता उसेंडी ने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार भी अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। कोंडागांव में धरने में बैठने हेतु जगह भी कांग्रेस की सरकार नहीं दे रही।
कांग्रेस की सरकार लोगों को दबा कर रखना चाहती है। लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए कोंडगांव से प्रोनित दत्ता की रिपोर्ट
