Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा कार्यकर्ता गांव के गौठान पर नजर रखें – शिव वर्मा

राजनांदगांव : जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा ने गांव में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने गांव के गौठान पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि गौठान में होने वाले खर्चे की भी जानकारी रखें। गौठान का निर्माण कब किया गया है।

उसमें कितना खर्चा किया गया। कितनी राशि सुकृति हुआ। उस राशि से क्या-क्या निर्माण होना था। वाह सभी निर्माण कार्य किया गया है कि नहीं, अभी तक गौठान में कितना गोबर खरीदी किया गया है। उससे प्राप्त राशि की जानकारी क्या गोठान में खाद का निर्माण किया जा रहा है या नहीं, यदि खाद का निर्माण किया गया है तो अभी तक कितना रवाद बनाया गया है। तथा सोसाइटी के माध्यम से कितने खाद की बिक्री किया गया है।

गोठान में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था है कि नहीं, चारा उपलब्ध है या नहीं, गौठान में कितने पशु है। इनकी भी जानकारी उपलब्ध हो। शासन द्वारा गौठान समिति को अभी तक राशि प्राप्त हुआ। एकत्र किए गए गोबर को खाद के रूप में किसानों को बेचा क्या इनकी जानकारी कार्यकर्ता अपने पास रखें। गांव में गोबर बेचने के लिए कितने परिवार का कार्ड बना है तथा कितना गोबर उस परिवार से खरीदना है इसकी भी जानकारी हो।

शिव वर्मा ने कहा कि सरकार का गोबर खरीदी योजना पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। जगह जगह गांव हो या शहर गोबर सड़कों में पड़ा हुआ है उठाने वाले कोई नहीं है। शराब घोटाला जैसे ही इस प्रदेश में गोबर घोटाला एवं गौठान निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। तथा बहुत से गोठन आधे अधूरे पड़े हुए हैं।

Exit mobile version