Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम म्युनिसिपल स्कूल मैदान (अस्पताल रोड) के समीप स्थित गांधी सभा गृह परिसर में संपन्न हुआ।

यह आयोजन भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजु नारायण सिंह ठाकुर के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के आह्वान पर जिला संयोजक मनोज निर्वाणी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देव कुमार निर्वाणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला सह-संयोजक कृष्णा तिवारी, रजत वैष्णव, अनिल नागवंशी, संतोष श्रीवास्तव, एन.के. साहू, जिला सह-संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version