Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भा.ज.पा सहयोग मंच ने बिहार में NDA की जीत की दी बधाई,

भा.ज.पा सहयोग मंच ने बिहार में NDA की जीत की दी बधाई, राहुल पर कसा तंज, PM मोदी पर कहा- महादेव की तरह तमाम तरह का जहर पिया.

बिहार में NDA की जीत से विपक्ष चारों खाने चित हो गया। इस प्रचंड जीत की खुशी पर भा.ज.पा सहयोग मंच आशुतोष के शर्मा इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। वहीं इस दौरान तमाम तरह के मुद्दों पर भी बयान दिया।

आशुतोष ने कहा- पीएम मोदी ने महादेव की तरह तमाम जहर पिया
आशुतोष शर्मा ने जहा कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय का रथ गुजरात से निकाला। मुख्यमंत्री के बाद देश के पीएम बने। गुजरात का विजय रथ सब जगह पहुंचा है। महादेव की तरह तमाम तरह का जहर पिया। कोई कह सकता है कि पीएम को मां की गाली दी जाएगी। गठबंधन ने छठ मैया का भी अपमान किया। जनता के हित में जनता के लिए जनता ने विजय रथ निकाला है। बिहार वासियों को सुशासन की बधाई। बिहार में किसी तरह का दंगा नहीं हुआ। दो चरण में कोई घटना नहीं हुई। यह नीतीश कुमार की भी जीत है।’
शर्मा ने आगे कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा सबकी रणनीति काम आई। परिवार भाव से सबने काम किया है। हिमालय की चोटी आज शरमा जाएगी। हार को ताले में बंद कर चाबी जनता की जेब में डाली है, जब चाहो तब खोलना।
शर्मा ने शशि थरूर पर कहा कि नासमझ समझते ही नहीं है। कांग्रेस नेताओं को यही समझना चाहिए। कांग्रेस को बहुत सारे सुधार करने की जरूरत है। कांग्रेस सोचती है कि हिन्दू-मुस्लिम कर चुनाव जीत जाएगी लेकिन अब वो जमाना गया।
उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि जिसका पेपर है, उसका पाठ ही नहीं पढ़ते। बिहार में चुनाव चल रहा था और छुट्टी मनाने पचमढ़ी आ गए। पीएम मोदी के समान अपना कद मान लेते हैं, यह गलत फहमी मान लेते हैं। आत्मचिंतन कर लें। तीन तलाक, हिंदू-मुस्लिम मिलकर रहे, यह सिखाया, इसलिए मुस्लिम सीटों पर भी एनडीए जीती। यही सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने चुनौती भी दी कि किसी भी राष्ट में चुनाव करवा लो यही स्थिति होने वाली है।

Exit mobile version