Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा ने किया नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष सहित पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, जानिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट

(संतोष देवांगन) दुर्ग-पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने दुर्ग के सभी निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में नगर पंचायत पाटन के लिए योगेश निक्की भाले (नेता प्रतिपक्ष – नगर पंचायत) को टिकट दी है। टिकट मिलने से नगर में काफी ख़ुशी का माहौल है।

आपको बता दे कि ,  योगेश निक्की भाले वर्तमान में नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष है और पुरे पाटन नगर पंचायत के एक मात्र भाजपा पार्षद है। कांग्रेस शासनकाल में योगेश निक्की भाले ने नेता प्रतिपक्ष के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लगातार कांग्रेस के नगर और उस वक्त के प्रदेश कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। इस लिए योगेश निक्की भाले की लोकप्रियता में नगर में काफ़ी बढ़ी है। नगर पंचायत पाटन के पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा में भी योगेश निक्की भाले की अच्छी पकड़ है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

आपको बता दे कि , भाजपा ने वार्ड क्र. 1 से पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्रकाश देवांगन, वार्ड क्र. 2 से जीतेन्द्र कुमार निर्मलकर, वार्ड क्र.3 से कुणाल शर्मा, वार्ड क्र.4 से श्रीमती नेहा बाबा वर्मा , वार्ड क्र. 5 से धनसिंह कश्यप,  वार्ड क्र. 6 से श्रीमती सीता होरीलाल देवांगन, वार्ड क्र. 7 से तारिणी ठाकुर, वार्ड क्र. 8 से राज देवांगन , वार्ड क्र. 9 से प्रेम प्रकाश कुर्रे , वार्ड क्र. 10 से चिरंजीव देवांगन ,  वार्ड क्र. 11 से केवल देवांगन, वार्ड क्र. 12 से श्रीमती अन्नपूर्णा अनुज पटेल, वार्ड क्र. 13 से श्रीमती संगीता धुरंधर, वार्ड क्र. 14 से राधिका कोसे , वार्ड क्र. 15 से देवेंद्र कुमार ठाकुर को टिकट दिया है।

Exit mobile version