Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीएम आवास की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने पहुंचे भाजपा, भिलाई 3 में किया प्रदर्शन

पीएम आवास की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने पहुंचे भाजपा, भिलाई 3 में किया प्रदर्शन

भिलाई 3 : पीएम आवास की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंगी प्रदर्शन किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की अगुवाई। भिलाई 3 से पैदल मार्च करते हुए भाजपा नेता सीएम आवास घेरने पहुंचे। जहां पुलिस ने भिलाई 3 खूबचंद कॉलेज के पास भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तौनत किया गया था। भाजपा कार्यकर्ता एक बेरिकेट्स तोड़कर दूसरे बेरिकेट्स तक पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। घेराव के पूर्व सभा का आयोजन किया। सभा को दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा नेता सचिदानंद उपासने, विजय शर्मा, राजीव अग्रवाल , रामकुमार साहू, बृजेश बिचपुरिया, जितेंद्र वर्मा, सांवला राम डाहरे ने संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने संसद विजय बघेल, विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के नेतृत्व में विशाल आम सभा मंगल भवन भिलाई 3 में विशाल सभा कर रैली निकालकर विधायक अहिवारा रुद्रगुरु एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव रैली के साथ किया। भाजपा कार्यकर्ता गगनभेदी नारा प्रदेश सरकार एवम् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री निवास के घेराव करने पहुंचे।

Exit mobile version