Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा कुम्हारी ने अतंगवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ किया पुतला दहन

(राकेश सोनकर) कुम्हारी : आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारत के 27 नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में बाजार चौक वार्ड क्रमांक 5 में पुतला दहन एवं श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा,मनोज वर्मा, रामाधार शर्मा, अवधेश शुक्ला, राम कुमार सोनी, पार्षद उमाकांत साहू, पार्षद डीकेश पटेल, पार्षद हरिदास वैष्णव, दीपक चतुर्वेदी, सुमित द्विवेदी, तिलक परिहार , पूर्व एल्डर मेन फिंगेश्वर साहू पूर्व पार्षद नारायण सोनकर पूर्व महिला मोर्चा की बहन सुनीता कुर्रे , गीता निर्मलकर, जूली सिंह, रघुनंदन देशमुख भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में अतंगवाद का पुतला जलाया गया अतंगवाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं अतंगवाद पर उचित कार्यवाही के लिए मांग की गई।

Exit mobile version