Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर की बैठक सम्पन्न

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गोहरापदर : आज गोहरापदर मंडल मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष के निवास पर बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह (पखवाड़ा) के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाने एवं संगठन की मजबूती के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई,बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान.नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है।

प्रधानमंत्री जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं हम सबके लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है हम सभी कार्यकर्ताओं को समाज के साथ मिलकर के उनके जन्मदिवस को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय अवस्थी,तुलसीराम साहू,जयराम साहू,चंद्रप्रकाश साहू,प्रकाश कश्यप,कीर्तनराम यादव,रूपसिंह मरकाम,दुबेराम ध्रुवा,गणेशराम नागेश,प्रेमसिंह यादव,अर्जुन पोर्टी,गुनसागर यादव, सुरेश यादव,रोहित नागेश सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version