Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया योग दिवस स्वस्थ शरीर ही जीवन की पुजी है – डॉ. रेखा मेश्राम

राजनांदगांव : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशनुसार जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम के मागॅदशॅन मे जिलाध्यक्ष किरण साहु के नेतृत्व मे लखोली वार्ड नं 32 विकास नगर मे आयोजित किया गया। मुख्य रूप से डॉ. रेखा मेश्राम ने बताया कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है विश्व योग दिवस का लक्ष्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है पिछले कुछ सालों में योगा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को स्वस्थ और तनाव से मुक्त रहने के लिए योग करते हैं योग करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छे खान पान के साथ योग करना बहुत जरूरी है। योगा करने से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए जरूरी है कि आप सुबह उठकर योग करें ।

डॉ. रेखा-मेश्राम ने आगे बताया कि 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था ।संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर पूरी दुनिया में लोगों के इस बारे में जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है दरअसल योग दिवस की पहल भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आज के कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मिथिलेश्वरी वैष्णव और महामंत्री श्रीमति रेनुसूयॅवंशी और गीता साहु द्वारा मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी अतुल रायजादा की उपस्थित मे आयोजित किया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूणिमा साहु जिले की कोषाध्यक्ष माधुरी जैन मंडल उपाध्यक्ष सुहासिनी क्षीरसागर उत्तरा निषाद करूणा राजपूत रक्षा चंदेल एवं महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी। सभी बहनो को योगाभ्यास पतंजली की हमारी सुषमा गुप्ता संध्या तिवारी भागेश्वरी साहु बहनो ने कराया

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version