Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मानव मंदिर चौक में फोड़े पटाखे

दीपक साहू, राजनांदगांव : मातृशक्ति वंदन महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने की खुशी में भाजपा महिला मोर्चा ने मानव मंदिर चौक पर जमकर पटाखे फोड़े और मोदी जी को धन्यवाद देते हुए लोगों में मिठाईयां बांटी।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम ने बताया कि कि 50 सालों से जो महिला आरक्षण बिल कांग्रेस के शासनकाल में बहुत पहले पास हो जाना चाहिए था उसे एक महिला नेत्री होते हुए और  कांग्रेस के बहुमत में होते हुए भी लोक सभा में पास नहीं करा पाई। इससे इतने वर्षों तक महिलाओं को सम्मान नहीं मिल पाया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे कर दिखाया है और लोकसभा व राज्यसभा दोनों ‌जगह पास करवा कर मोदी जी ने महिलाओं सम्मान दिया है। डॉ0 मेश्राम ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं को‌ सम्मान देते आया है।

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी एक मिसाल है। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायती राज्य में छत्तीसगढ़ में 50 परसेंट महिला आरक्षण देकर नगर निगम नगर पालिका जनपद और जिला में महिलाओं की 50 फ़ीसदी भागीदारी को बढ़ाया इसी कड़ी में आज देश के सर्वोच्च नई संसद में भवन में सर्वप्रथम महिला आरक्षण बिलपास कर देश की सभी महिलाओं को जो सम्मान दिया है।

उसके लिए सभी महिला मोर्चा की बहने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती  है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम किरण साहू जिला अध्यक्ष किरण साहू जी देव कुमारी साहू पारुल जैन महामंत्री सविता बोस मनी भास्कर गुप्ता जागृति यादव शैल यादव सरस्वती यादव मुनेश्वरी साहू मधु वेद एकता अग्रहरि भेजबाई साहू सुधा पवार जमुना साहू रेखा देवदास ,नेता प्रतिपक्ष किसुन यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version