Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी: कांग्रेसी पार्षद प्रमोद सिंह राजपूत की जीत, बड़ी संख्या में पार्षदों के समर्थन के बाद भी हार गई भाजपा।

*कुम्हारी नगर पालिका में उपाध्यक्ष के लिए बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेसी पार्षद प्रमोद सिंह राजपूत की जीत, बड़ी संख्या में पार्षदों के समर्थन के बाद भी हार गई भाजपा।*

कुम्हारी/राकेश सोनकर : 24 पार्षदों वाले नगर पालिका परिषद कुम्हारी में उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में बड़ा उलटफेर सामने आया है यहां उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के पार्षद प्रमोद सिंह राजपूत की जीत हुई है। अंदेशा लगाया जा रहा था कि पालिका में भाजपा से अध्यक्ष एवं 11 भाजपा पार्षदों के अलावा 2 स्वतंत्र पार्षदों के भी समर्थन भाजपा को मिलेगा। इस समीकरण से उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित थी लेकिन किये गए मतदान में भाजपा के लोकेश साहू को महज 12 मत ही मिले। वही कांग्रेस से प्रमोद सिंह राजपूत को 13 मत मिले। जिससे वह चुनाव जीत गए जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। और पालिका परिसर में ही हर-हर महादेव की नारों की गूंज के साथ जीत का जश्न मनाने लगे।

Exit mobile version