अम्लेश्वर : दुर्ग जिला एवं पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पालिका अध्यक्ष सामान्य मुक्त आरक्षण होने के बाद से दावेदारों की कतारे लगने लगी है. जहां कई कार्यकर्त्ता अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं नगर पालिका अमलेश्वर के तिरंगा चौक डीही रोड निवासी व पूर्व सरपंच प्रत्यासी व भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं गुरु घासीदास बाबा जी की आठवीं पीढ़ी की पुत्री वंशज रितु संजीव महिलाने ने अध्यक्ष के पद के लिए अपनी प्रबल दावेदारी की हैं।⬇️शेष नीचे⬇️
आपको बतादे कि दावेदार रितु महिलाने पति संजीव कुमार महिलाने ने ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ व ‘पाटन के गोठ’ (PKGNEWS) के पत्रकार एवं संपादक संतोष देवांगन से अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि
वही रितु महिलाने ने आगे बताया की वे राजनीतिक परिवार में जन्म लिया है और पली बड़ी है वह राजनीतिक कार्य से प्रभावित होकर मन में जन सेवा की भावना जागृत हुई है। उन्होंने राजनीतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सन 2019 से सरपंच चुनाव लड़ी एवं सन 2020 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्यता ग्रहण की व 2020 से 2025 में अब तक युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के पद पर वर्तमान में पार्टी की सक्रीय सदस्य है। वही छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य के सभी वर्गों व खास कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है। यदि पार्टी मुझे अमलेश्वर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए टिकट देकर प्रत्यासी चयन करती है तो मै पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ूंगी और क्षेत्र वासियों की सेवा कर पार्टी व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी।
