Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नौकरी का झांसा देकर बीजेपी नेता ने किया दुष्कर्म, युवती ने लगाया आरोप

मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में जबलपुर के एक बीजेपी नेता पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। बता दे कि जबलपुर की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी बीजेपी नेता उसे नौकरी देने का झांसा देकर भोपाल लाया और यहां कार में दुस्कार्म किया । इसके बाद आरोपी बीजेपी नेता मौके से फरार है ।

वही एडिशनल डीसीपी जोन-1 श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जबलपुर के स्थानीय बीजेपी नेता शाशिकांत सोनी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है । पीड़िता ने बताया की जब वह जबलपुर में नौकरी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही थी, तभी उसकी मुलाकात बीजेपी नेता शशिकांत सोनी से हुई। शशिकांत सोनी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी शासकीय नौकरी लगवा देगा।

जानकारी के मुताबिक इसी साल मई माह में शशिकांत सोनी युवती को भोपाल ले आया। देर शाम राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम के पास अंधेरे का फायदा उठाकर उसने कार में ही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 2 लाख रुपये भी ठग लिए।

वही बीते गुरुवार को पीड़िता ने भोपाल आकर आरोपी बीजेपी नेता शाशिकांत सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।  पुलिस ने कहा की इस मामले के आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी होते ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version