Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अहिवारा के भाजपा नेता ने की आत्महत्या, शिवकुमार वर्मा ने लिखी ये बात…

दुर्ग : मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल दुर्ग के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।  वही घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमे बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को अपने पैतृक गांव सहगांव शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया, फिर घर में फांसी लगा ली।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महामंत्री शिव कुमार वर्मा (उम्र 40 वर्ष) अहिवारा स्थित बीएसपी क़्वार्टर में रहता था वही उसके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था जहां शिवकुमार ने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह भेज दिया। बताया जाता है कि शिवकुमार घर में अकेला था इसी दौरान उसने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है।

जब शाम 4 बजे शिवकुमार की पत्नी और बेटा वापस घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से खुला था, वे जैसे ही  अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, वही पत्नी और बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और देखा कि शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद घटना की सूचना नंदिनी थाना पुलिस को दी गई, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अहिवारा पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version