Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा ने राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए मधुसूदन यादव को मिला टिकट, जानिए परिचय…

(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए लंबे समय बाद अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर ही दी। बीजेपी ने महापौर पद के लिए जहां पांच निगमों में महिला तो वहीं पांच निगमों में पुरुष प्रत्याशियों पर अपना दांव लगाया है। वहीं पार्टी ने राजनांदगांव से मधुसूदन यादव को प्रत्याशी घोसित किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राजनांदगांव निगम में महापौर पद के लिए मधुसूदन याद  व (पूर्व सांसद) के नाम पर मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह के करीबी मधुसूदन यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नगर के वार्ड क्र.  8 के पार्षद के तौर पर शुरू की थी। जिसके बाद वे महापौर, विधायक और फिर सांसद बने।

पार्टी के प्रति मधुसूदन यादव की प्रतिबद्धता को देखते हुए एक बार फिर महापौर के लिए उनके नाम पर मुहर लगी है। और इसके पहले सांसद के चुनाव में भी मधुसूदन यादव के नाम की चर्चा थी।

Exit mobile version