Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा सरकार ने लोगों के खाने का टेशन नहीं होने दिया – शिव वर्मा

BJP leader Shiv Verma Rajnandgaon,

राजनांदगांव : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 10 के पार्षद शिव वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार के रहते लोगों के खाने की चिंता अब नहीं रह गई है उन्होंने कहा कि अब यह चिंता राज्य की विष्णु देव से सरकार और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार करती है।

👉यह भी पढ़े : दुर्ग ब्लॉक के पाटन पुलिस के नाक निचे खुलेआम शराब गांजा की अवैध बिक्री, संबंधित विभाग व जिम्मेदार मौन ?, वीडियो बनाने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी.?

श्री वर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार लोगों के एक माह नहीं अब 3 महीने की फिक्र करती है यही कारण है कि राजनांदगांव जिले में 3 महीने के लिए 25000 टन चावल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।

👉यह भी पढ़े : सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का होगा शीघ्र आयोजन…. जाने कब और कहा 

छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार का राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करोड़ों लोग स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में भी 81 लाख परिवारों के 2 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 38.47 लाख लोगों को 8 हजार 241 करोड़ रूपए का उपचार लाभ मिला है।

👉यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में पहला “ऑपरेशन सिंदूर उद्यान” सांसद-विधायक ने किया उद्यान का नामकरण, किया शहीदों के नाम पौधारोपण 

राज्य में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 3.69 लाख बुजुर्गों को वय वंदन आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। वही लाखों गरीब जो झुग्गी झोपड़ी में रहा करते थे। उन्हें पक्का घर नसीब हो गया है। परिवहन सेवाएं आज इतनी विकसित हो गई है कि बरसात में एक गांव से दूसरे गांव और शहर का संपर्क बहुत कम टूटता है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करना पाकिस्तान को उसके आतंकवाद का करारा जवाब देना नक्सलवाद को खात्मे के करीब पहुंचा देना। जम्मू कश्मीर में पहाड़ पर ट्रेन चला देना यह सब मोदी राज में ही संभव हो सका है।

Exit mobile version